अगर औरत रहेगी !!

माँ के आँचल में,
पत्नी के पल्लू में,
हर दुःख का नाश है ,
बस इतना कहूँगा,
अगर औरत रहेगी
"तभी जिंदगी खास है"

पड़ोस वाली भाभी का, नटखट अंदाज़ मिलता रहेगा,
बहन का दुलार मिलता रहेगा,
माँ की फटकार मिलती रहेगी,
पत्नी का प्यार मिलता रहेगा,
अगर औरत रहेगी।।

माँ के हाथ का खाना मिलेगा,
बहन से लड़ाई का मजा मिलेगा,
मायूस पत्नी को मानाने का मौका मिलेगा,
कॉलेज में पटाने का अंदाज पता चलेगा,
सिटी बजाने का कारण मिलेगा,
अगर औरत रहेगी।।

ऐ मर्द पूछ अपने दिल से,
अगर औरत नहीं रहेगी,
तो तू क्या करेगा,
अरे ये छोड़ ये सोच ,
तू दुनिया में कैसे आएगा।।

Comments

Popular posts from this blog

"'भगवा' शर्मसार है "

Idealism and Electoral Politics