Posts

Showing posts from December, 2017

"'भगवा' शर्मसार है "

'भगवा' क्या है? उसकी अहमियत क्या है? उसका गुरुर क्या है? उसका मूल्य क्या है ? आज ये सारे प्रश्न पूछना जरूरी हो गया है । इन सभी को प्रश्नों का मैं अपनी समझ से उत्तर देने की कोशिश करूंगा।। भगवा त्याग का प्रतीक है । भगवा समर्पण का प्रतीक है भगवा तेज का प्रतीक है । भगवा ओज का प्रतीक है। भगवा कुरुक्षेत्र में धर्म का प्रतीक है । भगवा धनानंद के कुशासन के अंत का प्रतीक है। भगवा अशोक के शांति संदेश प्रतीक है । भगवा राम के मर्यादा का प्रतीक है । भगवा सीता के सतीत्व का प्रतीक है। भगवा यज्ञ के ज्वाला का प्रतीक है। भगवा शांति का प्रतीक है। भगवा भारत के संस्कृति का प्रतीक है।। भगवा के कई और विशेषण हैं आप सब ये जरूर सोच रहे होंगे कि मैं ये सब क्यों लिख रहा हूँ । ऐसा क्या हो गया जो मुझे आज भगवा की विवेचना करनी पड़ रही है । आज की एक घटना के कारण ये जरूरी हो गया है कि लोग जाने की भगवा किसी के घर की जागीर नही है कि उसे जैसे चाहें प्रयोग कर लें ।। आज राजस्थान के एक न्यायलय परिसर में एक हत्यारे के समर्थन में भगवा लहराया गया । अपने भगवा की ऐसी दुर्दशा देखकर मन विचलित हो उठा , आंसू छलक ...